मंझनपुर: सड़क, नाली से लेकर रोशनी तक, हर समस्या पर सख्त एक्शन — मंझनपुर के वार्डों में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उतरे
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने सोमवार को लगभग 1 बजे नगर के विभिन्न वार्डों का व्यापक भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड संख्या 14 वत्स नगर, वार्ड संख्या 18 संत गाडगे नगर तथा वार्ड संख्या 22 वीरांगना दुर्गा भाभी पुरम में पहुंचकर वार्डवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को मौके पर ही गंभीरता से सुना।