खगड़िया: शहर के राको गांव में अज्ञात बदमाशों ने युवक को पीटकर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के राको गांव में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजा कुमार पर गांव में ही अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के