चकिया: हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चकिया के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
मंगलवार दोपहर 12 बजे को कोच नीरज गुप्ता ने बताया हरिद्वार स्थित गुर्जर सम्राट धर्मशाला में आयोजित 8वीं आईएसएफ राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में नगर पंचायत चकिया क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ियों और एसएसबी जवानों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मौजूद रहे।