चास: बोकारो के सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में पैसे निकाल कर लौट रहे पत्रकार से अपराधियों ने की पैसे लूटने की कोशिश
Chas, Bokaro | Feb 22, 2024 बोकारो के सेक्टर 4 थाना अंतर्गत सिटी सेंटर के पीएनबी ब्रांच से पैसे निकाल कर घर लौट रहे पत्रकार दिनेश पांडे से अपराधियों ने पैसे लुटने की नाकाम कोशिश की। पत्रकार दिनेश पांडे ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिए। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तथा गुरुवार को भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि अपराधी की पहचान हो सके।