ग्वालियर गिर्द: जनकगंज इलाके के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
ग्वालियर शहर के जनकगंज इलाके से 6 फरवरी को लापता हुए युवक गौरी शंकर राठौर की मौत को पुलिस ने अब हत्या में तब्दील कर लिया है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन घरवालों के बयान के आधार पर कुछ नजदीकी लोगों पर जल्द ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी ।