ग्वालियर गिर्द: होटल आदित्याज पर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राहुल गांधी पर कसा तंज
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने ग्वालियर के होटल आदित्याज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना। लाल सिंह आर्य रविवार को ग्वालियर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने भारत का विभाजन किया वह कांग्रेस भारत को क्या जोड़ेगी।