ब्यावरा: ब्यावरा में हिंदू उत्सव समिति द्वारा हनुमान जयंती पर निकाला गया चल समारोह
ब्यावरा शहर में हिंदू उत्सव समिति के द्वारा ढकोरा रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला। इस दौरान राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।