कोल: विजयगढ़ में स्कूली छात्र पर तमंचे की बट से हमला, सिर फोड़ा, भीड़ ने हमलावर युवक को तमंचे के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 दरअसल परी घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के रामकली इंटर कॉलेज के बाहर की बताई जा रही है।जहां एक दबंग के द्वारा स्कूली छात्र पर तमंचे की बट से हमला कर दिया गया और इस घटना में स्कूली छात्र का सिर फोड़ दिया गया। जिसके कारण युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र स्कूल के बाहर खड़े होकर मोमोज खा रहा था और इसी दौरान उस पर हमला हुआ।