हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रहागीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया
जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक अजय पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया।