राजनगर: पत्नी के कथित अफेयर के शक में ठेकेदार की हत्या, जीजा-साले ने सिर पर वार कर शव कुएं में फेंका, खजुराहो पुलिस ने 48 घंटे म
खजुराहो थाना क्षेत्र के लालपुरवा गांव के पास कुएं में मिले 32 वर्षीय ठेकेदार सीताराम पाल उर्फ बबलू की मौत का पुलिस ने महज दो दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस के अनुसार आरोपी रामहेत प्रजापति को अपनी पत्नी और सीताराम पाल के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी चरित्र शंका के चलते उसने