बड़वारा। क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों— गणेशपुर, अमराडारऔर बड़वारा में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।