दाउदनगर: दीपावली और छठ पर्व को लेकर दाउदनगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई, एसडीपीओ रहे मौजूद, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
दीपावली व छठ पर्व को लेकर दाउदनगर थाना में शांति समिति की बैठक एसडीपीओ अशोक कुमार दास की अध्यक्षता में रविवार को 3:00 बजे आयोजित की गई। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व पर चर्चा की गई। सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई।पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार के अलावा शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।