रविवार को रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने दीपावली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं को राष्ट्रीय व उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सुरक्षा एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।