जिला वैक्सीन कार्यालय में एसी फटने से लगी आग, टला बड़ा हादसा हजारीबाग:सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के नीचे बने जिला वैक्सीन कार्यालय में शनिवार दोपहर एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में एसी का इंडोर यूनिट फट गया।कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।