जशपुर: भव्य कलश यात्रा के साथ कुनकुरी में राम कथा महोत्सव का आगाज, 15 हजार श्रद्धालुओं से गूंजा नगर
कुनकुरी नगर में संत चिन्मयानंद जी महाराज के सानिध्य में संगीतमय राम कथा महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और आस्था के साथ हुआ। गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा में करीब 15 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिनी स्टेडियम (बेमताटोली) पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश