प्रयागराज: गुलाब बाड़ी बक्शी बाजार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल
मामला खुल्दाबाद थाना अंतर्गत गुलाब बाड़ी बक्शी बाजार के पास का है जहां पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।खबरों के अनुसार छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट हुई है। तथा आरोप लगाया जा रहा है कि बच्चे व महिला पर हमला किया गया है। जिसका वीडियो आज शुक्रवार को करीब 2:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल जारी है।