बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी घाट में शराब पीने के लिए 500-500 रुपये नहीं देने पर दो आरोपियों ने फरियादी को जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज से मना करने पर विवाद बढ़ा। भयभीत फरियादी ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।