बागीदौरा: बिलड़ी से गरासिया बिलड़ी तक ऊंटों की अनोखी सवारी पर निकली बारात, देखने उमड़ा जनसैलाब
बडोदिया में आधुनिक दौर में जहां शादियों में लग्जरी कारों और बड़ी बारातों का चलन बढ़ गया है, वहीं क्षेत्र के बिलडी गांव में एक अनोखी और परंपरागत अंदाज में बारात निकालकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। बिलडी निवासी दीपक मुनिया पुत्र पुनिया मुनिया ने अपनी शादी के लिए आज शुक्रवार दोपहर 1बजे ऊंटों की सवारी पर बारात लेकर निकले तो इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम