सिकंदरा: एसकेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मौरंग लदा कंटेनर डंफर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलटा, चालक को आई चोटें
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर सोमवार देर रात मौरंग से लदा एक कंटेनर डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर डंफर मौरंग लादकर सिकंदरा की ओर से झींझक होते हुए रसूलाबाद जा रहा था। देर रात एसकेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड्ड