हरदुआ बरहटा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी से श्रमिक पलायन को मजबूर
जिले में रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिक अब दूसरे शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। रेलवे स्टेशन पर रोज बड़ी संख्या में मजदूर ट्रेनों से सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर छोड़कर बाहर काम तलाशने जा रहे हैं।