राजपुर: जुलवानिया में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल हुए
Rajpur, Barwani | Nov 20, 2025 जुलवानिया- ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खरगौन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा मंडल स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया गुरुवार को हाईस्कूल में खेल का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने दिव्यांग कन्हैया से पंजा लड़ाया जिसमें जिला अध्यक्ष हरे और प्रतिभावान छात्र को नगद राशि देकर सम्मान किया।