मऊगंज: मऊगंज जिले के विकास पर रहेगी सीएम की सीधी नजर, जिला विकास समिति गठित
Mauganj, Rewa | Nov 28, 2025 मऊगंज जिले के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए सरकार ने नई जिला विकास समिति का गठन किया है जिसकी कमान स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों में होगी।समिति के उपाध्यक्ष के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।आज 28 नवंबर की सायंकाल 5 बजे कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सदस्यों की सूची जारी किये है।