बनमनखी: परोरा इथेनॉल प्लांट में हादसा, सरसी के मजदूर की हुई मौत
केनगर थाना क्षेत्र के परोरा स्थित इथेनॉल प्लांट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पावती निवासी खोखो मुनि के 30 वर्षीय पुत्र बुधो मुनि के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधो मुनि रोज की तरह प्लांट में मजदूरी करने पहुंचे थे। काम के दौरान अचानक मक्का की बोरियों के ढेर