बबेरू: भदेहदू गांव के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Jun 19, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के पास आज शुक्रवार की सुबह बाइक सवार नरेश कुमार पुत्र शिव मोहन उम्र 22 वर्ष, निवासी बाघा थाना बिसंडा को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।