भादरा के गांधी पार्क स्थित पेंशनर भवन में जिला सैनिक बोर्ड श्रीगंगानगर द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए समस्या समाधान शिविर आयोजित हुआ। अधिकारियों ने वेलफेयर योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी और कागजी समस्याएं हल कीं। बैठक में शहीद स्मारक, सीएसडी व ईसीएचएस व्यवस्था तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।