लोहरदगा: भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय
लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।