लोहरदगा: जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में रोज़ेदारों ने अदा की अलविदा जुमे की नमाज़
रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुमे की नमाज शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिलेभर की मस्जिदों में अदा की गई। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी और रोजेदार पहुंचे। पूरे माह की इबादत और रोजे के बाद अलविदा जुमे की नमाज को लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा और उत्साह देखा गया।