सिकंदरा: गांव चलो अभियान में संबोधन के दौरान सिकंदरा निवासी भाजपा जिला मंत्री को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान निधन
सिकंदरा क्षेत्र के पटेल नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान परौख गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।