भवनाथपुर: भवनाथपुर में टेम्पो और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
भवनाथपुर के स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार को टेम्पो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी आनंद कुमार, निरंजन कुमार और भानू कुमार के रूप में हुई है। घायलों के अनुसार, वे सभी श्री बंशीधर नगर की ओर से बाइक से आ रहे थे, जबकि टेम्पो टाऊनशिप की दिशा से तेज रफ्त