लोहरदगा: लोहरदगा में दिन में छाया अंधेरा, आंधी-तूफान ने मचाई तबाही
लोहरदगा जिले में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने ऐसा करवट लिया कि दिन के उजाले में ही अंधेरा छा गया। तेज धूप के बीच अचानक आसमान काले बादलों से ढक गया और देखते ही देखते तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग सहम गए और घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।