पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 'नो व्हीकल डे' का असर, अधिकारी ई-रिक्शा, पैदल और साइकिल से कार्यालय पहुंचे
Purnea East, Purnia | May 22, 2026
पूर्णिया में सरकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को "नो व्हीकल डे" के अवसर पर पूर्णिया जिले के प्रभारी जिलाधिकारी व वरीय अधिकारी तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय स्थित अपने- अपने कार्यालय कक्ष एवं संबंधित कार्यालयों में निर्धारित अवधि में पैदल तथा बैट्री चालित टोटो रिक्शा/सार्वजनिक वाहनों से एवं साइकिल चलाकर कार्यालयों में उपस्थित दर्ज कराई