हरदा: ग्राम मांगरूल नाके के पास भीषण हादसा: शादी से पहले मां-बेटे की मौत, आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे गए
Harda, Harda | Apr 15, 2026 जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊंचांन निवासी 21 वर्षीय युवक अपनी मां के साथ शादी की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहा था। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे ग्राम मांगरूल नाके के पास हुए इस हादसे में उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।