मेरठ: देहली गेट क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Meerut, Meerut | Jul 11, 2024 शनिवार को देहली गेट थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत के दौरान घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें कि खैर नगर निवासी साजिद शनिवार को सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक मलियाना निवासी फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी अरुण और मोहित की बाइक से टकरा गई।