मेरठ: रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने CCSU में कहा- विपक्ष में थे तो गदा व तलवार मिले लेकिन अब शॉल एवं फूल भेंट में मिलते हैं
Meerut, Meerut | Jul 11, 2024 राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी गुरुवार को मेरठ पहुंचे हैं। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी पहुंचे। मंत्री बनने के बाद जयंत चौधरी का यह पहला मेरठ दौरा है।