मेरठ: पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के वकील,SSP ऑफिस पर किया जमकर हंगामा
Meerut, Meerut | Jul 11, 2024 एक वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे वकील उस समय भड़क उठे,जब एक पुलिसकर्मी ने वकीलों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पुलिसकर्मी की बात से गुस्साए वकीलों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई। एसपी ट्रैफिक ने मामला संभालते हुए वकीलों को शांत किया।