नानपारा: रुपईडीहा लैंड कस्टम कार्यालय पर मुख्य आयुक्त से मिलने पहुंचे व्यापारी, प्लाई निर्यात करने की उठाई मांग
भारत नेपाल सीमा स्थित सीमा शुल्क चौकी रुपईडीहा में कस्टम के मुख्य आयुक्त अजय सक्सेना द्वारा सीमा शुल्क के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद नेपाल के व्यापारियों ने निर्यात संबंधित समस्याओं को कस्टम के मुख्य आयुक्त के समक्ष रखा।