नानपारा: भावनियापुर गांव के पास दो बाईकों की आपस में हुई टक्कर, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भेजा अस्पताल
मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच नेशनल हाईवे स्थित भावनियापुर के पास तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आपस में टकरा गई। गाड़ियों की आपस में टक्कर होने से गाड़ी पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।