नानपारा: नानपारा तहसील परिसर में कोटेदारों को वितरित की गई आधुनिक इलेक्ट्रानिक ई पास मशीन,
नानपारा तहसील परिसर में कोटेदारों को आधुनिक मशीन तौल एवं ई पास मसीन का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा ने क्षेत्र के कोटेदारों को आधुनिक मशीन तौल एवं ई मशीन का वितरण किया गया। बताते चलें कि कार्डधारक हमेशा मात्रा से कम राशन व राशन न देने का आरोप कोटेदारों पर लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत करते थे।