बरेली: काशी-मथुरा के बाद अब बरेली की बारी! 60 करोड़ के नाथ कॉरिडोर से चमकेगा धर्म, पर्यटन और रोजगार
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में नाथ कॉरिडोर के तहत 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों और शिव मंदिरों का करीब 60 करोड़ रुपये से विकास किया जा रहा है। लक्ष्य है धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना। मनौना धाम समेत कई स्थलों पर सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।