धमदाहा :- भवानीपुर बाजार के चर्चित गल्ला व्यवसायी मनोज डागा का पुत्र किशन कुमार डागा, जो बीते बुधवार की संध्या अचानक लापता हो गया था, उसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर भवानीपुर वापस ले आया है। भवानीपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल की बागडोगरा पुलिस के सहयोग से छात्र को बागडोगरा से बरामद किया।