चूरू: वार्ड संख्या 36 से 28 वर्षीय शादीशुदा महिला लापता, ससुर ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई गुमशुदगी
Churu, Churu | Jul 3, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 36 से एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज हुई है। यह महिला अपने 5 साल के बेटे को भी साथ लेकर लापता हो गई। जब महिला व उसके पांच वर्षीय बेटे का कहीं पता नही लगा तो महिला के 70 वर्षीय ससुर ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी।