धामपुर: स्योहारा के गांव चंचलपुर में छोटा हाथी वाहन और बाइक की टक्कर में दो बच्चों सहित चार लोग घायल
Dhampur, Bijnor | Apr 28, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 स्योहारा क्षेत्र के गांव चंचलपुर में बाइक और छोटा हाथी वाहन की टक्कर की सूचना मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। गांव सरकथल निवासी कैलाश उनकी पुत्रवधू गुड़िया और बच्चे अर्पित और वाशु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।