हज़ारीबाग: हजारीबाग मुठभेड़: मारे गए ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन का शव परिजनों को सौंपा गया
हजारीबाग-गिरिडीह पुलिस और कोबरा बटालियन की कार्रवाई में मारे गए एक करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मंत्री गांव का निवासी सहदेव 20-25 वर्षों से परिवार से अलग था। पत्नी ने बताया कि वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। परिजनों ने स्पष्ट किया कि उनका नक्सली गतिविधियों से कोई संबंध