चुनार: सुखदरिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने शव निकाला
अहरौरा थाना क्षेत्र के सुखदरिया दरी जलप्रपात पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरीफ की टीम ने 18 घंटे बाद युवक के शव को निकाला है। पुलिस के अनुसार वह चंदौली जनपद के चौरहट नई बस्ती पड़ाव का रहने वाला था और दोस्तों के संग पिकनिक मनाने लखनिया दरी गया था, जहां लखनिया दरी बंद होने के कारण वह सुखदरिया दरी चला गया।