बड़वाह: बड़वाह के यादव दंपति ने की मां नर्मदा की परिक्रमा पूरी, 621 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाकर किया भव्य पूजन
मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी एवं कलयुग की अमृत तुल्य मानी जाने वाली मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण शनिवार को बड़वाह में देखने को मिला। नगर के श्रद्धालु दंपति श्री हरिराम यादव एवं श्रीमती कस्तूरी बाई यादव द्वारा लगभग 3500 किलोमीटर लंबी मां नर्मदा की पवित्र परिक्रमा पूर्ण कर लौटने के उपलक्ष्य में बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर भव्य