बागीदौरा: बड़ोदिया में आचार्य विद्यासागर जी महाराज का 59वां दीक्षा दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया
बड़ोदिया। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के 59वें दीक्षा दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर बडोदिया में आज मंगलवार सुबह 11बजे आयोजित धर्मसभा में उनके परम शिष्य एवं अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, गुरु-निष्ठा और साधना का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि शबरी ने भगवान श्रीराम के वर्षों के इंतजार को नहीं, बल्कि अप