बरहट: पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में प्रेमी युगल की शादी अधूरी रह गई, युवती के परिजन आते ही युवक फरार
Barhat, Jamui | Apr 15, 2026 जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी अचानक अधूरी रह गई। विवाह की तैयारियां पूरी थीं और युवती दुल्हन के रूप में सजी थी, जबकि युवक मंडप पर बैठा था। इसी दौरान युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक घबराकर फरार हो गया और अपना गमछा वहीं छोड़ दिया। जिसका वीडियो बुधवार 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।