बीना: गांधी चौराहे पर सीसीटीवी ओडीसी बॉक्स में लगी आग, मौके पर पहुंची नगर पालिका फायर ब्रिगेड
Bina, Sagar | May 30, 2026 शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते गांधी चौराहे पर सीसीटीवी ओडीसी यानी आउटडोर कैबिनेट बॉक्स में आग लग गई। जिसमें अंदर की वायरिंग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से जवान भूपेन सोलंकी एवं नगर पालिका फायर ब्रिगेड पहुंची। ओर पानी से आग को बुझाया गया। हालांकि अंदर की वायरिंग पहले ही पूरी तरह से जल चुकी थी।