बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चलाया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहे, बाजार, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया.