राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को चूरू मेडिकल कॉलेज से राजकीय भरतिया अस्पताल तक देशभक्ति रैली निकाली गई। विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी और नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दयानन्द बुडानिया के नेतृत्व में रैली निकाली गई।